लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- मितौली ब्लाक के संविलियन विद्यालय दतेलीकलां में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान पदम प्रकाश मिश्रा व प्रधानाध्यापक दीपकमल अवस्थी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गति दी। सम्भ्रांत नागरिकों व शिक्षकों ने कक्षा आठ पास छात्रों को विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में शिक्षक उमेश तिवारी, देवेंद्र कुमार, श्वेता महेश्वरी, अनीता राज, अभिभावक श्रीप्रकाश, अशोक कुमार, प्रेम किशोर अवस्थी, अनूप कनौजिया, अनुराग दीक्षित, गौरव दीक्षित, शैलेंद्र दीक्षित, कृष्ण गोपाल दीक्षित, रवि, शिवम दीक्षित, मंगल प्रसाद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...