संविलियन विद्यालय के सामने पसरी गंदगी, बच्चों को हो रही परेशानी
अमरोहा, जून 4 -- जोया। नेशनल हाइवे पर क्षेत्र के गांव डिडौली में संविलियन विद्यालय के बराबर में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सड़ांध मारते वातावरण में स्कूली बच्चों समेत शिक्षकों व इधर से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े का निस्तराण न कराए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव में पूरनपुर-सिवोरा मार्ग पर आबादी के बीच विद्यालय के सामने ग्राम समाज की जमीन पर महीनेभर से कूड़ा, गंदगी पसरी हुई है। ग्रामीण कूड़े का निस्तारण कराने की जिम्मेदारों से मांग कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इससे जहां स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों और स्कूल स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं बीमारियों के फैलने का भी अंदेशा बना है। ग्रामीणों ने जल्द कूड़ा न उठवाने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.