खगडि़या, मई 24 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि कुरीतियों से आजादी के लिये सभी मनुवादियों एक हो। यह बातें नगर पंचायत परबत्ता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रोफ़ेसर सह लेखक डॉ लक्ष्मण यादव ने रविवार को कही। मौके पर दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर सह लेखक श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि धर्म की आड़ में भेदभाव को थोपने वाली व्यवस्था को चुनौती देने वाले इस कार्यक्रम के आयोजन की प्रशंसा करता हूं। मनुवादी आपको आपस में लड़ाना चाहते हैं। बिहार की सरकार शिक्षा की बात करने की बजाय गोली मारने की बात करती है। रोज टूट रहे पुल का निर्माण करने की बजाय राज्य की सरकार गमछा का रंग ढूंढ़ने में लगी है। यह भी पढ़ें- समता अधिकार सम्मेलन : संविधान बचाने और बराबरी की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान हमें संविधान को बचाना जरूरी है और उसको बचाने के लिये हमें एक...