संविधान हत्या दिवस पर शहर में विरोध-प्रदर्शन
खगडि़या, जून 26 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल की स्मृति में गुरुवार को संविधान हत्या दिवस एवं लोकतंत्र रक्षा दिवस के रूप में विरोध प्रदर्शन एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला महामंत्री नंदू शाह ने की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नगर भ्रमण कर आमजन को आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर लगाए गए प्रतिबंधों तथा संविधान की मूल भावना पर हुए प्रहार के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- संविधान हत्या दिवस पर भाजपा ने याद किया आपातकाल का काला अध्यायकार्यक्रम की सभा नगर भ्रमण के उपरांत सभा आयोजित की गई। जिसमें आपातकाल के विरोध में भाजपा नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.