पटना, दिसम्बर 6 -- राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह ने राज्यसभा में निजी विधेयक के माध्यम से संविधान से 'समाजवाद' और 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द को हटाने की मांग की है। डॉ. सिंह ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राज्यसभा में उन्होंने कहा कि भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। इस मूल संविधान में उक्त दोनों शब्द नहीं थे। उन्होंने कहा कि ये दोनों शब्द तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा वर्ष 1976 में इमरजेंसी के दौरान 42 वें संविधान संशोधन के जरिए जोड़ दिए गए हैं, जो कि बिल्कुल अनावश्यक हैं। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने इन शब्दों को प्रस्तावना में जोड़ने या नहीं जोड़ने को लेकर व्यापक चर्चा की थी। वैसे भी इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि इन शब्दों को जोड़ना बिल्कुल गैर जरूरी है। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.