आजमगढ़, अप्रैल 14 -- लाटघाट हिंदुस्तान संवाद। काबीन मंत्री संजय निषाद ने कहा कि किसी समाज को उसका हक मांगने से नहीं बल्कि संविधान से मिलता है। वह सोमवार को सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के साहडीह गांव में गुह्यराज निषाद शिरोमणि जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समाज की एकता, संविधान और अधिकारों की ताकत पर जोर देते हुए कहा कि मछुआ समाज की आबादी लगभग 18 प्रतिशत है, इसलिए समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। जिस तरह दलित समाज ने संविधान के जरिए अपने अधिकार प्राप्त किए, उसी तरह निषाद समाज को भी अपने हिस्से के अधिकार लेने होंगे। यह भी पढ़ें- सपा सरकार में संविधान नहीं, माफियाराज था: पंकज उन्होंने समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने की मांग को भी मजबूती से उठाया। कहा पहले राजा नीति बनाता था। हम जब 2017 के विध...