मधुबनी, दिसम्बर 6 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक जिला कमेटी की ओर से बाबा भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर माल्यार्पण भी किया। राज्य कमेटी सदस्य प्रेम कुमार झा ने कहा कि बाबा भीमराव आंबेडकर का तैयार किया गया। संविधान पूरी दुनिया ने स्वीकार किया। भारत को मजबूत बनाने में उनके द्वारा लिखा संविधान मील का पत्थर साबित हो रहा है। वर्तमान सरकार द्वारा इस संविधान को संशोधन के नाम पर अंग्रेजों के नाम पर छेड़-छाड़ किया जा रहा है, जो चिंता का विषय है। महासचिव कामरेड बेचन राम ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा दिया गया अधिकार गरीब मजदूर असहाय लोगों से छीनना चाहता है। इसे पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष पंचू पासवान, जिला उपाध्यक्ष मो. अकबर, जिला सचिव गुड्डू मंडल रामगुलाम पासवान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.