गया, अप्रैल 19 -- एक मई को होने वाली संविधान सुरक्षा महारैली को लेकर रविवार को अंबेडकर संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। इसमें महारैली को ऐतिहासिक और व्यापक बनाने को लेकर चर्चा हुई। जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष भीम दास ने कहा कि महारैली संविधान, सामाजिक न्याय और मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए निर्णायक साबित होगी। बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक सतीश कुमार, बहुजन चिंतक प्रो. विलास खरात, डॉ. बी.पी. नलिन सहित संगठन के जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में सभी साथियों ने एक स्वर में कहा कि संविधान पर हो रहे हमलों के खिलाफ यह महारैली एक मजबूत जनआंदोलन का रूप लेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.