मुरादाबाद, नवम्बर 26 -- मुरादाबाद। संविधान दिवस पर संविधान साहित्य वाटिका में गुब्बारा महोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इसमें तिरंगा रंग के गुब्बारों से संविधान वाटिका को संवारा गया। इस दौरान संविधान की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में संविधान की जानकारी दी गई। इसके अलावा इसे आकर्षक लुक देने के लिए गुब्बारा सजाए गए। जिसमें केसरिया, सफेद और हरे रंग के गुब्बारे लगाए गए। मेरा युवा भारत के उप निदेशक अंकित कुमार गौर ने बताया कि इस कार्यक्रम में करीब 500 लोगों की भागीदारी रही। हर किसी को अपने संविधान की जानकारी होनी चाहिए। संविधान ने क्या अधिकार दिए यह समझना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.