कन्नौज, फरवरी 26 -- कन्नौज । लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि कानून के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही आवश्यक है। संविधान सर्वोपरि है और कानून से ऊपर कोई नहीं। गुंडागर्दी, अवैध कब्जा और हिंसा जैसी प्रवृत्तियां लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करती हैं, जिन पर सरकार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। यह बात गुरुवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरूण ने शहर के पी.एस.एम. डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित आयोजित 'विकसित भारत युवा संसद 2026 को संबोधित करते हुए कही। इस कार्यक्रम में मंत्री ने युवाओं को नई शिक्षा नीति, संविधानिक मूल्यों और सामाजिक भागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण युवाओं को 'मेरा युवा भारत' पोर्टल से जोड़ने का आह्वान रहा। मंत्री ने कहा ...