लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को संविधान सम्मेलन का आयोजन राजधानी लखनऊ स्थिति इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया है। दोपहर तीन बजे से आयोजित होने वाले इस सम्मेलन को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी संबोधित करेंगे। कांग्रेस यह सम्मेलन कांशीराम की 92वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कर रही है। कार्यक्रम की तैयारी के मद्देनजर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एससी-एसटी और ओबीसी विभागों की अलग-अलग बैठकें हुईं। कार्यकर्ताओं को आयोजन में शामिल होने और व्यवस्था बनाए रखने सहित अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.