संविधान समानतापूर्ण और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का माध्यम : न्यायमूर्ति पंकज मित्थल
प्रयागराज, सितम्बर 7 -- यूनाइटेड यूनिवर्सिटी, रावतपुर में फैकल्टी ऑफ लॉ की ओर से जस्टिस एम. फातिमा बीवी मेमोरियल लेक्चर सीरीज के तहत द्वितीय अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। न्यायमूर्ति पंकज मित्थल ने 'सामाजिक परिवर्तन के साधन के रूप में संविधान : समानता, गरिमा और न्याय' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि संविधान समानतापूर्ण और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अपने न्यायिक अनुभव साझा करते हुए समानता, गरिमा और न्याय के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने संवैधानिक कानून, न्यायिक प्रक्रिया और विधि व्यवसाय से जुड़े सवाल पूछे। कुलपति प्रो. एएम अग्रवाल, प्रो-चांसलर डॉ. जगदीश गुलाटी, वाइस चेयरमैन डॉ. सतपाल गुलाटी और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट वंश गुलाटी, डॉ.चेतन व्यास, सौमित्र शर्मा, प्रज्ञा श्रीवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.