संविधान सभा के सदस्य की कर्मस्थली रहा खीरी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- खमरिया, संवाददाता। स्वाधीनता संग्राम में खीरी जिले की बड़ी हिस्सेदारी रही थी। स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े पंडित बंशीधर मिश्र ने अंग्रेजों से लड़ाई से लेकर संविधान तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाई थी। अंग्रेजी हुकूमत से मुक्त होने के बाद बनी सरकार ने खीरी जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे बंशीधर मिश्र को संविधान सभा का सदस्य बनाया। उन्होंने संविधान तैयार किये जाते समय कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए थे। आजादी मिलने के बाद संविधान सभा को ही लोकसभा का दर्जा दे दिया गया। इस तरह बंशीधर मिश्र पहली लोकसभा के सदस्य हो गए。 यह भी पढ़ें- Lucknow News: तिरंगा यात्रा: विधि संकाय में निकली तिरंगा यात्रासंविधान सभा का गठन अंग्रेजी हुकूमत की दासता से मुक्त होने के बाद डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में 207 सदस्यीय संविधान सभा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.