नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज में बुधवार को संविधान सभा की 15 महिला सदस्यों को समर्पित डिजिटल म्यूजियम की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन कॉलेज की पूर्व छात्रा, डायरेक्टर साउथ कैंपस और दिल्ली की पूर्व मेयर प्रो. रजनी अब्बी ने किया। उन्होंने इसे महिलाओं के योगदान को संरक्षित करने की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म अगली पीढ़ियों को संविधान निर्माण में महिलाओं की भूमिका समझने में मदद करेगा। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्रों की उपस्थिति ने इस परियोजना के प्रति उनकी उत्सुकता को दर्शाया। कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. बिजयालक्ष्मी नंदा ने कहा कि संविधान सभा की इन 15 महिलाओं ने देश की बुनियाद रखने में अहम भूमिका निभाई थी। डिजिटल म्यूजियम के माध्यम से उनके विचार, योगदान और संघर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.