नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- सीजेआई सूर्यकांत पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस की केरलम यूनिट की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केरलम यूनिट के सभी पदाधिकारियों को सीजेआई को टारगेट करने वाले एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कंटेम्प्ट (अवमानना) नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि ज्यूडिशियरी की आजादी पॉलिटिकल सुविधा का मामला नहीं है। जस्टिस अरविंद कुमार और विपुल एम पंचोली की बेंच ने कहा कि संविधान सबसे ऊपर है और कोई भी व्यक्ति या पॉलिटिकल संगठन इससे ऊपर नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "फैसलों की हमेशा आलोचना हो सकती है। बोलने की आजादी न्याय के काम में दखल देने के लिए डराने-धमकाने की ढाल नहीं हो सकती। कोई भी व्यक्ति कितने भी ऊंचे पद पर क्यों न हो, कोर्ट की अथॉरिटी को कमजोर करने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटना चाहिए।" बें...