बाराबंकी, मार्च 29 -- रामसनेहीघाट। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित संविधान संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का दावा किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जनता अब बदलाव के मूड में है और हमारा वोट हमारी ताकत के संकल्प के साथ प्रदेश की जनता भाजपा के मंसूबों को विफल कर कांग्रेस को भारी बहुमत दिलाएगी। अजय राय ने आरोप लगाया कि जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग हुआ है और बैंकिंग प्रणाली से जुड़े बड़े घोटालों में शामिल लोगों को संरक्षण मिला। उन्होंने कहा कि देश से फरार आर्थिक अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, जबकि सत्ता बदलने पर ऐसे सभी आरोपियों को वापस लाकर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने धार्मिक स्थलों पर बाहरी व्यापारियों के वर्चस्व का मुद्दा ...