बलिया, अप्रैल 14 -- बलिया, संवाददाता। जिले भर में मंगलवार को संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कलक्ट्रेट आपदा प्रबंधन विभाग के सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जिलाधिकारी कलक्ट्रेट परिसर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर संस्थान पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का अद्वितीय उदाहरण है। उनके द्वारा समाज के वंचित और पिछड़े वर्ग के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए जो कार्य किया गया, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। यह भी पढ़ें- जयंती के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.