मिर्जापुर, अप्रैल 15 -- चुनार। नवयुवक बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति सरैयां सिकंदरपुर के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा लाल दरवाजा, भरपुर और नागरपुर होते हुए सराय टेकौर स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुआ। पार्क परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मंसूर अहमद ने कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान के शिल्पकार हैं और राष्ट्र उनके अमूल्य योगदान के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने उनके विचारों को अपनाते हुए समाज के उत्थान के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रमाशंकर सिंह पटेल, समिति अध्यक्ष संदीप कुमार, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार गौतम, महामंत्री लेखराज चंद्र, शिवपूजन यादव, नरेंदर यादव,डा. रंगबहादुर, मो. सगीर, वीरेंद्र चौधरी, अनमोल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.