संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ हों एकजुट : बलराम
आजमगढ़, जून 5 -- बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका बिलरियागंज के मौलाना जौहर अली पार्क में गुरुवार को तिरंगा झंडा के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री बलराम यादव ने फीता काटकर लोकार्पण करने के बाद झंडारोहण किया। इसके बाद बाद राष्ट्रगान किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री बलराम यादव ने कहा कि आज संविधान को बचाने का दिन है। इसलिए समाज के सभी लोग जाति-पाति और धर्म के भेदभाव को छोड़कर संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ एक हो जाएं। लोकतंत्र विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकें। इस मौके प विधायक नफीस अहमद, नगर पालिका अध्यक्ष मीना पासवान, डॉ. हरिराम यादव, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद आरिफ खान, पूर्व प्रमुख मुखराम यादव, दिलवर यादव, दिनेश यादव, कोमल पासवान, तारकेश्वर तिवारी, रामविजय यादव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.