भागलपुर, दिसम्बर 2 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। एसएम कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा सोमवार को एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसका विषय 'हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान' रखा गया था। भारतीय गांधी अध्ययन परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुधीर चंद्र जेना ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि भारत का संविधान जिस समय बना उसके अधिकांश सदस्य यानी लगभग 70 प्रतिशत सदस्य कांग्रेस के ही थे। लिहाजा यह मूलतः एक कांग्रेसी दस्तावेज ही है। भारतीय संविधान की वास्तविकता को उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि अपने देश के संविधान में भारतीयता की छाप कम दिखती है। भारत के संविधान का 75 साल पूरा होने के बाद भी इसमें जो समयानुसार परिवर्तन होना चाहिए था वह अब तक नहीं हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एसएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निशा झा ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के बौद्धिक आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.