मथुरा, जनवरी 28 -- चौमुहां। नगर पंचायत प्रतिनिधि कारे बाबा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित संविधान में सभी को समान अधिकार मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह गणतंत्र तभी सार्थक होगा जब हम सभी मिलकर इसके सम्मान में एक साथ मिलकर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करेंगे। अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि यह गणतंत्र हमे बहुत बड़े प्रयासों में मिला है। इस धरोहर को हमे आगे बढ़ाना है। देश की उन्नति में प्रत्येक देशवासी की सहभागिता अनिवार्य है। आज विश्व पटल पर भारत देश की अलग पहचान है। आज विश्व मे सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों हमारे देश की गिनती होती है। उन्होंने कहा कि हम सरकारी कर्मचारी जनता के नौकर हैं। नौकर बनकर ही हमे जनता की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर मास्टर प्रेमचंद शर्मा, ठाकुर सत्यपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, भूरी सैनी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.