प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 14 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज नगर पंचायत के सलेम भदारी स्थित आंबेडकर पार्क में मंगलवार को आंबेडकर जयंती मनाई गई। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने जयंती पर पार्क में शासन से स्वीकृत दो करोड़ छियासी लाख की लागत से डॉ. आंबेडकर स्मृति उत्सव भवन की आधारशिला रखी। आंबेडकर जनकल्याण सेवा समिति की ओर से आयोजित जयंती समारोह का शुभारंभ विधायक मोना तथा राज्यसभा सासंद प्रमोद तिवारी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर किया। प्रमोद तिवारी ने कहा कि संविधान की संरचना में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने लोकतंत्र में जनता को मताधिकार की बराबरी का सर्वशक्ति सम्पन्न अधिकार सौंपा। यह भी पढ़ें- बिलारी में बाबा साहेब की जयंती पर किया याद कार्यक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.