संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस पर हुई विचार गोष्ठी
बिजनौर, जुलाई 26 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी के जिला कार्यालय पर संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संविधान की प्रति के सानिध्य में एक सादगीपूर्ण समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने कहा कि संविधान भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है और सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा आधार है। नगीना विधायक मनोज पारस ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सामाजिक न्याय और सम्मान प्रदान करता है। संविधान एवं आरक्षण देश के लोकतांत्रिक ढांचे की मजबूत नींव हैं। अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव धनंजय सिंह यादव ने किया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: संविधान के सम्मान से ही सुरक्षित रहेगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.