हरदोई, अप्रैल 5 -- हरदोई। सुरसा ब्लॉक में पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर रविवार को "संविधान बचाओ सम्मेलन" का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीतापुर सांसद राकेश राठौर उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में सुभाष पाल और सुरेंद्र कुमार शामिल रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में जनजागरण पर जोर देते हुए संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की। मुख्य अतिथि राकेश राठौर ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देशभर में मजबूत हो रही है और हर वर्ग की आवाज बनकर संघर्ष कर रही है। सुभाष पाल ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक होना होगा और 2027 के चुनाव में बदलाव लाने का संकल्प लेना चाहिए। वहीं सुरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियों से गरीबों के अधिकार प्रभावित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.