इटावा औरैया, अप्रैल 14 -- जसवंतनगर। मोहल्ला कोठी कैस्त में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में आंबेडकर जयंती पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव डुडहा व धरवार में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने दुनिया के विभिन्न संविधानों का अध्ययन कर भारत को एक सशक्त संविधान दिया। आज हर नागरिक को अपने अधिकार प्राप्त हैं। किसी भी प्रकार से संविधान पर आंच नहीं आने दी जाएगी। यदि ऐसा होता है तो सड़क पर उतरकर विरोध करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलना होगा और संविधान की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। यह भी पढ़ें- जयंती पर याद किए डा.भीमराव आंबेडकर, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण क...