पूर्णिया, अप्रैल 13 -- धमदाहा, एक संवाददाता।संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अंबेडकर विचार मंच के द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर अंबेडकर विचार मंच के कुमुद पासवान एवं रंजीत कुमार राम ने संयुक्त रूप से बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के दिन विद्यालय धमदाहा के क्रीड़ा मैदान में भव्य समारोह आयोजित कर सर्वप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया जाएगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम के द्वारा अंबेडकर विचार मंच से जुड़े लोगों एवं क्षेत्र की शिक्षित अग्रणीय महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में धमदाहा की मुख्य पार्षद रानी देवी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी, भूमी सुधार उफ़ समाहर्ता मोहित आनंद एवं नगर पंचायत पदाधिकारी दिव्या मिश्रा, थानाध्यक्ष रवि शंकर...