प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली में सीओ मनोज कुमार रघुवंशी की अध्यक्षता में शनिवार को दोपहर बाबा भीमराव आंबेडकर जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर क्षेत्र के तमाम लोगों के साथ बैठक की गई। सीओ ने कहा कि पूर्व में कार्यक्रम जहां पर होते थे, उसी स्थान पर अनुमति के बाद होंगे। कोतवाल आनंद कुमार भदौरिया ने कार्यक्रम आयोजकों से कहा कि जो बीते वर्ष या उसके पहले के कार्यक्रम के आदेश पत्र लेकर आए उन्हें कार्यक्रम की अनुमति दी जाएगी। लेकिन नई किसी प्रकार की प्रथा परंपरा को लागू नहीं किया जाएगा। बैठक में सर्किल के सभी चौकी प्रभारियों को भी बुलाकर उन्हें भी निर्देशित किया गया। इसमें सभासद रमेश सोनी, अमित जायसवाल, सजीव, सोनी, पिंटू जैन, सूरज गुप्ता, सभासद मुन्ना जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.