गंगापार, अप्रैल 14 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत भवानीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय खैरुआ में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्र नेता अमित पांडे रफ्तार द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर को माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ. आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए बताया कि पढ़ाई उनका मूल अधिकार है और संविधान हर बच्चे को समानता और शिक्षा का अधिकार प्रदान करता है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, सभी छात्र-छात्राएं एवं ग्राम के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- बाबा साहेब के आदर्शो पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना में प्रमुख रूप से संगीता मिश्रा, रामध...