नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शनिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हालिया 'संविधान खतरे में है' बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। अठावले ने कहा कि राहुल गांधी के आरोप निराधार और तथ्यों से रहित हैं। इसके साथ ही दावा किया कि संविधान खतरे में नहीं है, बल्कि कांग्रेस पार्टी खतरे में है। अठावले ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमारे संविधान को किसी प्रकार का खतरा है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संविधान और अधिक मजबूत हुआ है। यह बयान राहुल गांधी द्वारा महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के बाद दिए गए उस वक्तव्य के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हर भारतीय का संविधान खतरे में है। उधर, पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा कि आंबे...