जमुई, नवम्बर 27 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह ने कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। देश को एक सूत्र में बांधने का यह एक सशक्त माध्यम है। संविधान का आदर करना हम सभी का दायित्व है। इसमें मानव को प्रदान किए गए अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। सचिव राकेश रंजन ने कहा कि संविधान के चलते ही भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमारा संविधान सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय स्थित सभा कक्ष में संविधान दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष संदीप सिंह के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। सचिव राकेश रंजन के अलावे अधिकांश न्यायिक पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश के नेतृत्व म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.