किशनगंज, नवम्बर 26 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि समाहरणालय के महानंदा सभागार में बुधवार को संविधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीएम विशाल राज द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई, जिसके साथ ही समारोह का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इसी क्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम ने भारत की संविधान की उद्देशिका जिला पदाधिकारी को भेंट की। इस अवसर पर जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संविधान निर्माण से संबंधित विशेष वीडियो दिखाया गया, जिसके माध्यम से संविधान के इतिहास, उसकी मूल भावना तथा इसके निर्माण में योगदान देने वाले महान व्यक्तित्वों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। डीएम ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों और कर्मियों को प्रेरित किया तथा संवैधानिक मूल्यों के प्...