औरैया, नवम्बर 26 -- फोटो: औरैया, संवाददाता। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को जिलेभर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय ककोर सहित जनपद के सभी थानों और पुलिस कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका के अनुरूप शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा और राष्ट्र की एकता को मजबूत करना रहा। मुख्यालय ककोर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एसपी अभिषेक भारती ने समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संपूर्ण प्रभुत्वसंपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य की रक्षा एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक का मार्गदर्शक है और पुलिस बल को इसकी भावनाओं के अनुरूप संवेदनश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.