जामताड़ा, नवम्बर 26 -- संविधान दिवस पर न्यायालय परिसर में शपथ, न्याय और मानव गरिमा की रक्षा का संकल्प जामताड़ा,प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय परिसर,जामताड़ा में बुधवार को संविधान दिवस बड़े ही गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस दरम्यान कार्यक्रम की शुरुआत न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायालय के कर्मचारियों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन और शपथ ग्रहण के साथ हुई। पूरे परिसर में अनुशासन, गंभीरता और संवैधानिक आदर्शों के प्रति निष्ठा की भावना स्पष्ट झलक रही थी। मौके पर प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान केवल एक विधिक दस्तावेज़ नहीं। बल्कि राष्ट्र की आत्मा और पहचान है। न्यायपालिका का दायित्व है कि वह संविधान की मर्यादा और उसके मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.