संभल, नवम्बर 27 -- ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों ने संविधान दिवस पर बुधवार को कलेक्ट्रेट के निकट बड़ा मैदान में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सौरभ पांडे को सौंपा गया। धरने के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि दिल्ली किसान आंदोलन को पांच वर्ष बीतने के बाद भी केंद्र सरकार अपने किए वादों को पूरा नहीं कर सकी है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हुए इस धरने में किसानों ने सी2 50 प्रतिशत के आधार पर एमएसपी कानून बनाने, सभी फसलों की गारंटी खरीद सुनिश्चित करने, बिजली संशोधन बिल 2020 व स्मार्ट मीटर योजना को रद्द करने, 60 वर्ष से अधिक आयु वाले किसानों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा देने तथा खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग उठाई। धरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.