सिमडेगा, नवम्बर 26 -- सिमडेगा, हिंदुस्तान टीम। संविधान दिवस के मौके पर जिले के सरकारी, निजी कार्यालयों, सभी थाना एवं ओपी में अधिकारियों, पुलिस जवानों आदि ने संविधान की शपथ ली। डीसी कंचन सिंह, एसपी एम अर्शी सहित जिले के अधिकारियों ने समाहरणालय सभागार में संविधान की शपथ ली। डीसी ने अधिकारियो को ओथ दिलाते हुए कहा कि संविधान दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देना है। एसपी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को कायम रखने में डॉ. भीमराव अंबेडकर का महत्वपूर्ण योगदान है। हमारे संविधान ने विविधता और एकता दोनों की जरूरत को पूरा किया है। हमारा संविधान लोगों की आकांक्षा-अपेक्षा पर खरा उतरा है। इधर डीएवी स्कूल में भी संविधान दिवस पर छात्रों को शपथ दिलाई गई। स्कूल के एनसीसी कैड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.