सहारनपुर, नवम्बर 26 -- बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल में एक भव्य अंतर-विद्यालय मॉक संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में भारतीय संविधान, संसदीय प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल, सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पाइनवुड पब्लिक स्कूल और बाजाज इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन वास्तविक संसद के अनुरूप किया गया, जिसमें प्रश्नकाल, शून्यकाल, विधेयक प्रस्तुति, नीति चर्चा और वाद-विवाद शामिल थे। प्रतिभागियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और संसदीय मर्यादा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बेस्ट स्पीकर का पुरस्कार सोफिया स्कूल के काल्पनिक राजनेता राहुल गांधी, बेस्ट सांसद ब्राउनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.