धनबाद, नवम्बर 27 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। भाकपा माले ने संविधान दिवस को बुधवार को संविधान बचाओ-मजदूर-किसानों का अधिकार बचाओ दिवस के रूप में बनाया। राष्ट्रव्यापी आह्वान पर धनबाद जिला कमेटी ने रणधीर वर्मा चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्षता जिला सचिव बिंदा पासवान ने की। इससे पूर्व चार श्रम कोड रद्द करने की मांग को लेकर प्रतिवाद मार्च निकाला। चार श्रम कोड रद्द करो, संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ, मजदूर-किसानों के अधिकार पर हमला बंद करो जैसे नारे लगाए गए। रणधीर वर्मा चौक पर पहुंच कर लोगों ने सभा की। पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि 26 नवंबर संविधान अंगीकरण का ऐतिहासिक दिन है। किसान आंदोलन की पांचवीं वर्षगांठ भी है। केंद्र सरकार पुन: मजदूर-विरोधी चार श्रम संहिताओं को लागू कर मजदूरों के अधिकार खत्म कर रही है। मौके पर वरिष्ठ नेता हरि प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.