पटना, फरवरी 22 -- राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि सत्ता में बैठे लोग बाबा साहब के संविधान को खत्म करने की साजिश में लगे हुए हैं। हमें इसके खिलाफ सजग होना होगा। रविवार को मिलर हाईस्कूल में संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह में तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग गोडसे और गोलवलकर की नीतियों पर चलकर समाज में नफरत बढ़ाने का काम कर रहे हैं। देश को कमजोर करने में लगे हुए हैं। तेजस्वी ने कहा कि हम लोगों ने जातीय आधारित गणना कराकर 65 प्रतिशत आरक्षण बढ़ाकर सभी के साथ न्याय किया, लेकिन महागठबंधन सरकार के बदलते ही डबल इंजन सरकार ने आरक्षण को फंसा दिया। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसाकर एनडीए सरकार ने लगभग 16 प्रतिशत लोगों को आरक्षण से वंचित रखा है। बढ़े हुए आरक्षण का जो लाभ मिलना चाहिए था, वह नहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.