फतेहपुर, मई 29 -- फतेहपुर। भाजपा पर मनमानी करते हुए संविधान को दर किनार करने का आरोप लगाते हुए संविधान बचाओं आंदोलन की कांग्रेस ने रूपरेखा बनाई। जिसकी जिम्मेंदारी भी पदाधिकारियों को बांटी गई। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि राजा रजवाड़ों के समय से नियम और शासन प्रणाली मानवता के अनुकूल ही रही है। लेकिन वर्तमान की भाजपा सरकार संविधान को दर किनार कर मनमानी ढंग से काम करने में जुटी है, जो मानवता के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि संविधान में अनुच्छेद 15 से 35 तक साफ तौर पर मौलिक अधिकारों का उल्लेख किया गया है। लेकिन वह मौलिक अधिकार आज के समय में नगण्य होते जा रहे हैं जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। बताया कि संविधान को दर किनार की जाने वाली मनमानी को लेकर 31 मई को जिला एवं शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में संविधान बचाओ सम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.