बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। भोजीपुरा के गांव घंघोरा-घंघोरी में साहू समाज एवं कांग्रेस पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम में सीतापुर के सांसद राकेश राठौर ने समाज की एकजुटता पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी और संचालन डॉ. पीपी माथुर ने किया। कांग्रेस पार्टी से सीतापुर के सांसद राकेश राठौर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है ताकि सत्ता में बने रहकर कानून को अपने अनुसार संचालित किया जा सके। कार्यक्रम के आयोजक अनुराग राठौर ने कहा कि साहू समाज अब जागरूक हो चुका है और अपने अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए स्वयं संघर्ष करेगा। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में संविधान की रक्षा करना ही समाज के हितों की रक्षा करना है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.