चंदौली, अप्रैल 14 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती संविधान की रक्षा और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब संविधान के शिल्पकार एवं समानता और न्याय के प्रवर्तक थे। उन्होंने सामाजिक समरसता और हक अधिकार के लिए जीवन पर्यंत संघर्षरत रहे।पीडीडीयू नगर स्थित सपा कार्यालय पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पूर्व सांसद राम किशुन ने पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब समाज सुधारक भारत के संविधान निर्माता थे। उन्होंने जीवन भर समाज में समानता लाने के लिए संघर्ष किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव, जिला पंचायत सदस्य शमीम सिद्दीकी, प्रेम नाथ तिवारी, पारसनाथ यादव, राजकुमार कनौजिया, अनिल दाढ़ी उपस्थित थे।मुगलसराय यह भी पढ़ें- शोषितों और वंचितों के महानायक थे डॉ. ...