सीवान, नवम्बर 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के शिक्षण संस्थानों में एनएसएस के तत्वावधान में संविधान दिवस बुधवार को मनाया गया। इस दौरान संविधान के महत्व से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। इसी क्रम में शहर के विद्या भवन महिला कॉलेज में एनएसएस के बैनर तले संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य महोदय प्रो. डॉ. सी बी सिंह ने की। एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रीता शर्मा के नेतृत्व में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रीता शर्मा ने संविधान के महत्व व मूल अधिकारों पर प्रकाश डाला। छात्रा रौनक आरा, उजमा प्रवीन, अंशिका कुमारी, तरन्नुम तारा, रिशा कुमारी, प्रियंका डॉ. पूजा कुमारी, डॉ. स्वाती सिन्हा, डॉ. धनेश राम, डॉ. संजीवनी आर्यी, जीतेन्द्र कुमार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.