अंबेडकर नगर, सितम्बर 29 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी की संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमला किए जाने को लेकर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा साधू ने प्रेस वार्ता किया। कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान के प्रति सम्मान करने का ढोंग कर रही है। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकारों में बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान की धज्जियाँ उड़ाई गई थी। कहा कि लगातार जनता को गुमराह किया जाना कांग्रेस पार्टी की नीति बन चुकी है। कांग्रेस लगातार मिल रही अपनी हार से बौखला गई है। यह भी पढ़ें- संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना इंडी गठबंधन की राजनीति : राजीव चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और विपक्षी इंडी ग...