पटना, दिसम्बर 6 -- हम सेक्युलर के संरक्षक सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बनाये संविधान के चलते ही हम दलितों-वंचितों को समान अधिकार मिला। इसलिए हम लोग उनको भगवान के रूप में पूजते हैं। परिनिर्वाण दिवस पर प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्री मांझी ने कहा कि सन् 1956 में आंबेडकर साहब ने भगवान बुद्ध को आदर्श मानते हुए बौद्ध धर्म अपनाया। मौके पर अविनाश कुमार, विजय यादव, रघुवीर मोची, रामविलास प्रसाद, रामनिवास प्रसाद, गीता पासवान, कमाल परवेज, श्रवण कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.