प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 29 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। यूजीसी के नए नियम इक्विटी रेगुलेशन 2026 पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से तत्काल प्रभाव से रोक लगाए जाने का निर्णय स्वागत योग्य है। इस अंतरिम रोक से यह स्पष्ट हो गया है कि विशेषज्ञों व स्कॉलर्स की एक समिति बने और तब तक यूजीसी के पुराने नियम ही लागू रहेंगे। यह बातें राज्यसभा सांसद व विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा देश की जनता का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी, डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से हटाकर जाति, धर्म, वर्ग और क्षेत्र के नाम पर लोगों को बांटकर सत्ता में बने रहना चाहती है। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि इनके डीएनए में अंग्रेजों का जहर चला गया है। भाजपा जबसे सत्ता में आई है, संविधान की शपथ लेकर संविधान की हत्या कर रही है। सांसद प्रमोद ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.