फतेहपुर, अप्रैल 14 -- फतेहपुर, संवाददाता। बिंदकी विधानसभा के सहिली स्थित प्रतिष्ठान में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पर संविधान बचाओ संवाद एवं कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि आज देश में जो तानाशाही की चुनौतियां हैं, उनके खिलाफ हमारा संविधान ही एकमात्र रक्षा कवच है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने संकल्प लिया है कि हम संविधान के मूल्यों से कोई समझौता नहीं करेंगे। बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण संभव है। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब के आदर्शो पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना कार्यक्रम के आयोजक एआईसीसी सदस्य व पूर्...