रांची, दिसम्बर 28 -- इटकी, प्रतिनिधि। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाने से लेकर लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को हमेशा मजबूती से आगे बढ़ाया है। वर्तमान समय में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हर कांग्रेस कार्यकर्ता की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने आम जनता के अधिकारों की सुरक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को पूरी ताकत के साथ उठाने का आह्वान किया। वे कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर इटकी की कुल्ली पंचायत में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इससे पूर्व कृषि मंत्री ने पार्टी का झंडा फहराया। वहीं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने आपसी एकता बनाए रखने और आगामी आंदोलनों के लिए हमेशा तैयार रहने पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.