प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी ने 22 मार्च 2026 को प्रस्तावित किसान, संविधान मनरेगा बचाओ संग्राम के लोकसभा स्तरीय आयोजन की तैयारी को लेकर सोमवार को जीरो रोड स्थित कार्यालय में बैठक बुलाई। मुख्य अतिथि सांसद उज्जवल रमण सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यमुनापार अशोक सिंह पटेल ने की। बैठक में प्रस्तावित महासभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया। सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि किसान, मजदूर और गरीब वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए मनरेगा जैसी योजनाओं और संविधान की मूल भावना को सुरक्षित रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में किसानों और श्रमिकों के सामने कई चुनौतियां हैं, जिनसे निपटने के लिए जनजागरण और संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.