कोडरमा, नवम्बर 29 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि ।दलित शोषण मुक्ति मंच, कोडरमा के जिला अध्यक्ष दिनेश रविदास ने बताया कि संविधान प्रस्तावना के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में 30 नवंबर को एक विचारगोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन झुमरीतिलैया स्थित बजरंग नगर में सुबह 11:30 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कई राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय सामाजिक एवं संगठन से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्य रूप से दलित शोषण मुक्ति मंच के राज्य अध्यक्ष शिवबालक पासवान, CITU के राज्य सचिव संजय पासवान, अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव असीम सरकार, दलित शोषण मुक्ति मंच के राज्य उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश और BGVS के जिला अध्यक्ष राम रतन अवध्या उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा अन्य कई प्रतिनिधि भी विचारगोष्ठी में भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.