मऊ, नवम्बर 27 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में डॉ.भीमराव आंबेडकर के देश को सौंपे गए संविधान की विशेषताओं का वर्णन किया गया। साथ ही उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके कृत्यों को याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संविधान में उल्लिखित प्रस्तावना और कर्तव्यों की शपथ दिलाई। जिला गंगा समिति की ओर से विद्यालयों में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया गया। छात्र-छात्राओं को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया। जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे डॉ.हेमंत कुमार यादव ने कहा कि भारत आज एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य है। क्योंकि हमारे पास एक सशक्त और समावेशी संविधान है। कहा कि आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.